ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

नेता प्रतिपक्ष गोविंंद सिंह पीड़‍ित परिवार से मिलने सिवनी के सिमरिया गांव दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे

सिवनी ।   मध्‍यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे को सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत सिमरिया गांव पहुंच रहे हैं। गोविंद सिंह सुबह 9.30 बजे सिवनी पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से सिमरिया के लिए रवाना होंगे। यहां वे गोकशी के आरोप में दो ग्रामीणों की हत्या होने से पीडि़त परिवार से मिलेंगे। इनके साथ सांसद नकुल नाथ , पूर्व मंत्री तरुण भनोत , विधायक विनय सक्सेना भी रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर राजनीति शुुरू हो गई है। प्रियंंका गांधी, कमल नाथ सहित कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने इस मामले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही इस मामले में केंद्रीय मंत्री, मंडला-सिवनी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रेसवार्ता की थी और कहा था कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या में बजरंग दल के लोग शामिल है। उन्होंने बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा 6 घंटे तक हाइवे जाम करने के मामले में कहा कि ऐसे मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा वह बच नहीं पाएगा। किसी भी संगठन या दल से जुड़े होने पर दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

कांग्रेस ने बनाई है कमेटी :

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने तीन विधायकों की कमेटी बनाई है, जो पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी। कमेटी में विधायक ओंकार सिंह मरकाम, डा. अशोक मर्सकोले व नारायण पट्टा शामिल हैं।

यह है मामला :

एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि सोमवार रात लगभग तीन बजे करीब 15-20 लोगों ने गोकशी के शक पर सिमरिया गांव निवासी धनसा इनवाती (52), सागरगांव निवासी संपत बट्टी (35) व ब्रजेश को घेर लिया। आरोपितों का कहना था कि ये गोमांस ले जा रहे थे। आरोपितों ने लाठी-डंडों से तीनों की जमकर मारपीट की। इसी बीच बजरंग दल के किसी पदाधिकारी ने बदलापार पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल लाया, जहां धनसा व संपत ने दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button