ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
लाइफ स्टाइल

जानें सूरजमुखी बीज के फायदे

आजकल अधिकतर लोग हार्मोन इम्बैलेंस या फिर मोटापे की समस्या से परेशान हैं। अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है तो सूरजमुखी के बीज आपकी समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज में मौजूद कई औषधीय गुण शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। सूरजमुखी के बीज में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य पौष्टिक तत्व शरीर को कई तरह के रोगों से दूर रखने का काम करते हैं।मोटापा- बढ़ते मोटापे की समस्या को दूर करने में सूरजमुखी के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में मौजूद होता हैं। जिसकी वजह से न सिर्फ आपकी दिल की सेहत का ध्यान रखता है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलकर आपकी बॉडी को डिटॉक्‍स भी करता है। इसके अलावा इसके बीज शरीर से अतिरिक्त वसा को कम करके शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को भी बढ़ाने में मदद करते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद- सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा बना रहता है। सूरजमुखी के बीजों में मौजूद एंजाइम पाचन रस के स्राव को नियंत्रित करके शरीर से अनावश्यक विषाक्त पदार्थों को खत्म करते हैं। जिससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए सूरजमुखी के बीज- सूरजमुखी के बीज में आयरन, जिंक, कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

दिमागी सेहत के लिए सूरजमुखी के बीज- बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर भी पड़ता है लेकिन सूरजमुखी के बीज इस असर को टालने में आपकी मदद कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम व जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क विकास में लाभकारी हो सकते हैं।

मधुमेह में सूरजमुखी के बीज- मधुमेह रोगी सूरजमुखी के बीज को स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के साथ पोलीसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होता है। जो बल्ड शुगर को मेंटेन करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अगर आप सूरजमुखी के तेल का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप एक दिन में तीन चम्मच से ज्यादा तेल का उपयोग न करें।

एस्ट्रोजेन असंतुलन को नियंत्रित- एस्ट्रोजेन एक प्रकार का हॉर्मोन होता है, जिसके असंतुलन से शरीर में कई तरह की समस्याएं जैसे -थायराइड, डायबिटीज व ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। वहीं, सूरजमुखी में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो एस्ट्रोजन को संतुलित करने का काम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button