ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

सरकार घटाएगी टैक्स! खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत देने की तैयारी

मनीकंट्रोल ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि सूत्रों ने बताया है कि भारत घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ तेलों पर टैक्स कम करने की योजना बना रहा है.

नई दिल्ली. भारत घरेलू बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ तेलों पर टैक्स कम करने की योजना बना रहा है. मनीकंट्रोल ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि सूत्रों ने बताया है कि भारत सरकार इसे लेकर जल्दी ही कोई कदम उठा सकती है, क्योंकि यूक्रेन संकट और इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने के बाद कीमतों में इजाफा हुआ है.

सूत्रों के अुनसार भारत दुनिया में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक रहा है. पाम तेल के आयात पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस को घटाकर 5 प्रतिशत से कम किए जाने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, टैक्स को कितना कम किया जाएगा, यह भी अभी विचाराधीन है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेस अथवा उपकर बेसिक टैक्स रेट्स पर लगाया जाता है और इसका उपयोग कृषि बुनियादी ढांचे और परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाता है. कच्चे पाम तेल पर बेस इम्पोर्ट ड्यूटी सरकार द्वारा पहले ही समाप्त कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की. कृषि और खाद्य मंत्रालय भी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे.

60 प्रतिशत आयात पर निर्भर है भारतवनस्पति तेल की कीमतों में वृद्धि का भारत पर विशेष रूप से महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है, क्योंकि हम अपनी आवश्यकता के 60 प्रतिशत के लिए आयात पर निर्भर है. खाद्य तेल की कीमतें पिछले दो साल से बढ़ रही हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले और इंडोनेशिया के घरेलू बाजार की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों से पाम तेल की कीमतों में तेजी आई है.

कीमतें कंट्रोल करने के लिए भारत ने उठाए ये कदमभारत ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए, जिसमें पाम, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क कम करना और जमाखोरी को रोकने के लिए माल सीमित करना शामिल है. हालांकि, ये कदम उतने सफल नहीं हो सके, क्योंकि अधिक खरीदारी की अटकलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों को उछाल दिया.

सूत्रों ने बताया कि सरकार अब कैनोला ऑयल, ऑलिव ऑयल, राइस ब्रान ऑयल और पाम कर्नेल ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी 35 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने पर विचार कर रही है. यदि ऐसा होता है तो खाद्य तेलों की कीमत काफी कम हो सकती है.

Related Articles

Back to top button