ब्रेकिंग
Balrampur News: शिक्षकों से अवैध वसूली और वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ज... Crime News: मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागा तस्कर, कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्त... Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक...
छत्तीसगढ़

डेढ़ करोड़ के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

बिलासपुर |  तीन महीने पहले चकरभाठा क्षेत्र के परसदा में किराना व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि किराना व्यवसायी ने जमीन बेचकर स्र्पये रखे थे। स्र्पयों के लालच में उनके बेटे और छोटे भाई ने घर में काम करने वाले बढ़ई के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करते रहे। तीन महीने चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे और भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह परसदा में किराना व्यवसायी भगतराम कौशिक का शव दुकान में मिला था। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि व्यवसायी ने कुछ दिन पहले अपनी पैतृक जमीन बेची थी। इससे उन्हें करीब डेढ़ करोड़ स्र्पये मिले थे। जांच में उनकी पारिवारिक रंजिश का भी मामला सामने आया। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने व्यवसायी के बेटे विशाल और विकास से पूछताछ की।

Related Articles

Back to top button