ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
छत्तीसगढ़

रायपुर में रेड लाइट जंप करना अब पड़ेगा महंगा

रायपुर। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों को भी अब दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा।दरअसल नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक हजार रुपये की जगह अब दो हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना देना होगा। यहीं नहीं आम जनता द्वारा भेजे गए वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ के आधार पर यातायात पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले के नाम पर ई चालान नोटिस घटना का वीडियो फुटेज व फोटोग्राफ्स समेत जारी करेगी।यातायात डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि राजधानी रायपुर की सुगम यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। यातायात पुलिस अब लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गई हैं। अब रेड सिग्नल जंप करने वाले वाहन चालकों से नए मोटर यान अधिनियम के तहत दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जायेगा।

Related Articles

Back to top button