ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
देश

अमरनाथ यात्रा पर तीन आतंकी पहलगाम में हुई मुठभेड़ में ढेर

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने शुक्रवार दोपहर को पहलगाम में एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों मेें हिजबुल मुजाहिदीन का टाप कमांडर अशरफ मोलवी भी शामिल है। कोकरनाग के तेंगपावा का रहने वाला मोहम्मद अशरफ खान उर्फ ​​अशरफ मोलवी टाप 10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। वह सबसे ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहा। 2013 में ही आतंकी बनने के बाद बहुत जल्द ही मोस्टवांटेड आतंकी बन गया था।

पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आकाओं ने इन आतंकवादियों को पहलगाम में अमरनाथ यात्रा के दौरान हमला करने का जिम्मा सौंपा था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है परंतु सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा पर हमले करने के इरादे से ही ये आतंकी काफी दिनों से जिला अनंतनाग के बटकूट पहलगाम इलाके के पूर्व में स्थित सिरचन टॉप में डेरा डाले हुए थे।

Related Articles

Back to top button