ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
देश

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा गिरफ्तार

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बग्गा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 1 अप्रैल को केस दर्ज किया गया था। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता तजिंदर पाल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नरेश बाल्यान ने कहा कि बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘जीने नही देंगे’ की धमकी दी थी।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर हाथापाई का आरोप लगाया है। प्रीतपाल ने कहा कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और तजिंदर को खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। यहां तक कि मेरे साथ हाथापाई भी हुई। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान उनके घर से गिरफ्तार करके ले गए। मिश्रा ने कहा कि बग्गा एक सच्चा सरदार है। उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button