ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मनोरंजन

अनुपम खेर ने एसएस राजामौली से की मुलाकात

अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो फिल्मों में अपने हर किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। बीते दिनों अभिनेता की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं  हाल ही में अनुपम खेर ने ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली से मुलाकात की। अभिनेता ने इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब फैंस के बीच वायरल हो रही हैं।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुपम खेर एसएस राजामौली से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें गोवा फेस्ट की हैं, जहां पर अनुपम खेर और एसएस राजामौली की मुलाकात स्टेज पर हुई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों की ये मुलाकात काफी शानदार रही। अनुपम खेर और एसएस राजामौली ने इस मुलाकात को काफी एंजॉय किया है। कुछ तस्वीरों में दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं, तो कुछ में दोनों एक-दूसरे के गले मिलते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने एक शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘क्या कमाल का आदमी है और क्या कमाल की बातचीत थी एक और केवल, अवारा एसएस राजामौली के साथ गोवा फेस्ट पर। सयुक्त परिवारों, बचपन की कहानियों, हमारे महाकाव्यों और निश्चित रूप से सिनेमा में जीवन के बारे में उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा! जय हो।’

Related Articles

Back to top button