ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
उत्तरप्रदेश

 जमीन की पैमाइश करा रहे पूर्व प्रधान को दबंगों ने गोली मारी

अलीगढ़।  जवां थाना क्षेत्र के गांव अकनगला में सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने आई राजस्व विभाग की टीम व पुलिस के समक्ष दबंग ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम गभाना व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी की।अक नगला निवासी मलखान सिंह पुत्र टूकी राम गांव के पूर्व प्रधान हैं व वर्तमान में उनके भतीजे की पत्नी नीतू कश्यप ग्राम प्रधान है। बताते हैं ग्राम पंचायत की जमीन पर पूर्व में वर्ष 2014 में पूर्व प्रधान मलखान सिंह ने राजीव गांधी संसाधन केंद्र के लिए प्रस्ताव पास किया था वहीं पर शेष जमीन पर वर्तमान प्रधान व उनके भतीजे की पत्नी नीतू कश्यप ने जल जीवन मिशन, ओपन जिम, व बारात घर का प्रस्ताव कर दिया था। जिसके लिए लेखपाल होम दत्त के नेतृत्व में तीन लेखपाल व एक राजस्व निरीक्षक की टीम जमीन की पैमाइश करने शुक्रवार को करीब 2ः00 बजे पुलिस बल को साथ ले मौके पर पहुंची थी।
बताते हैं इस दौरान विपक्षी गण वहां आ गए व जमीन की पैमाइश का विरोध करने लगे। पूर्व प्रधान मलखान सिंह द्वारा हस्तक्षेप करने पर विपक्षी उन्हें धमकी देते हुए चले गए व बाद में हाथ में लाठी डंडे व तमंचा लेकर आए व लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए एक युवक ने उनकी पीठ में गोली मार दी। पुलिस द्वारा तुरंत ही पूर्व प्रधान को इलाज के लिए दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उनका डाक्टरी मुआयना कर उन्हें वापस भेज दिया। विपक्षी घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल रहे। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम गभाना भावना विमल भी मौके पर पहुंच गई व घटना की विस्तृत जानकारी की।

Related Articles

Back to top button