ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
व्यापार

पीएफ खाते में कितना आया ब्याज, पता करने के लिए इस तरह डाउनलोड करें ई-पासबुक

Download EPFO e-Statement: आप घर बैठे ई-पासबुक डाउनलोड करके खाते में जमा पैसे और ब्याज का पता लगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ई-पासबुक (EPF e-Statement) डाउनलोड करने का तरीका-

How to Download EPFO e-Statement: हर नौकरीपेशा व्यक्ति की भविष्य की जमा पूंजी होता है प्रोविडेंट फंड (Provident Fund). आप चाहें सरकारी नौकरी करें या प्राइवेट आपकी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund) के पास जमा होता है. रिटायरमेंट के बाद जमा राशि खाताधारकों को मिल जाती है. वहीं 60 साल से पहले खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में खाते में जमा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है.

अगर आप भी EPF खाताधारक (EPFO Account Holder) हैं तो यह खबर आपके काम की है. पिछले वित्त वर्ष में पीएफ खाताधारकों द्वारा जमा की गई राशि पर ब्याज दर जल्द ही खाते में ट्रांसफर की जाएगी. ऐसे में  लोगों को अपने पीएफ खाते में जमा राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईपीएफओ (EPFO) के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

लेकिन, क्या आपको पता हैं कि कर्मचारी भविष्य निधि खाता (Employees Provident Fund)  में जमा पैसे का पता लगाने के लिए आपको ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं हैं. आप घर बैठे ई-पासबुक डाउनलोड (e-Passbook Download) करके खाते में जमा पैसे और ब्याज का पता लगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ई-पासबुक (EPF e-Statement) डाउनलोड करने का तरीका-

EPF पासबुक डाउनलोड करने का तरीका-1. EPF पासबुक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करें.

2. इसके बाद आप UAN नंबर, पासवर्ड और Captcha दर्ज करें.

3. इसके बाद आप Login ऑप्शन पर क्लिक करें.

4. अब आपको पासबुक देखना है तो आप Member ID का चुनाव करें.

5. इसके बाद आपके सामने EPF का पासबुक दिखेगा जिस पर क्लिक करके PDF में पासबुक डाउनलोड करें.

6. पासबुक डाउनलोड करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप Exempted PF Trust की पासबुक नहीं देख सकते हैं. इन्हें देखने का अधिकार केवल कंपनी के पास होता है.

Related Articles

Back to top button