ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
बिहार

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग

झारखंड में जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट के अंदर आज अचानक भीषण आग लग गई। इस धमाके और आगजनी में तीन ठेका मजदूरों के चपेट में आने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया है। कंपनी सूत्रों ने बताया है कि नन ऑपरेशन कोल प्लांट में बैटरी ब्लास्ट होने के कारण यह हादसा हुआ। बताया गया है कि बैटरी में ब्लॉस्ट होने के बाद संयंत्र में आग लग गयी, जिससे पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गयी। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है और घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। बताया गया है कि टाटा स्टील में सुरक्षा मानकों का सख्ती सेे पालन किया जाता है और सेफ्टी ऑफिसर हर पल पर पैनी नजर रखते हैं, इसके बावजूद इस हादसे ने सुरक्षा प्रबंध पर कई सवाल खड़े गये है। घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने को तैयार नहीं है।  टाटा स्टील में इस तरह की घटना हाल के दिनों कभी नहीं हुई थी और जिस तरह से सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, उससे वहां कार्यरत सभी ठेका मजदूर संतुष्ट नजर आते हैं और कभी भी किसी ठेका मजदूर को नुकसान की खबर नहीं मिलती है । ना ही कंपनी में मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर किसी तरह का कोई आंदोलन होता नजर आता है।

Related Articles

Back to top button