ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की निंदा की

नई दिल्ली ।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज तेलंगाना में कहा जाता है कि चीफ मिनिस्टर है, मगर ये चीफ मिनिस्टर नहीं हैं, बल्कि राजा हैं। राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है। राजा जनता की आवाज नहीं सुनता है, मुख्यमंत्री जनता की आवाज सुनता है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस पार्टी योग्यता के आधार पर टिकट देगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने ताकतवर या कितने बड़े हैं। अगर आप गरीबों, किसानों के साथ नहीं हैं तो आपको कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना खून और आंसू बहाए और इस सपने के लिए जंग लड़ी। हम भी आपके साथ खड़े थे। कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी ने यह जानते हुए भी कि हमें इसका नुकसान होगा, यहां के लोगों को एक नया राज्य दिया।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में किसानों की विधवाएं रो रही हैं। ऐसी हजारों महिलाएं हैं जिनके पतियों ने आत्महत्या कर ली है, यह किसकी जिम्मेदारी है? गांधी ने कहा कि हम चुनावों में टीआरएस को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी जंग होगी।
‘सरकार बनी तो किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करेंगे’
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के स्वप्न को बर्बाद कर दिया, युवाओं और गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपये लूटे, उसे हम माफ नहीं करेंगे। तेलंगाना के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार बनते ही उनका दो लाख रुपये तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों के लिए सही एमएसपी (न्यूनतन समर्थन मूल्य) लागू करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के कुछ समय के अंदर ही इस काम को पूरा किया जाएगा। आपके मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) किसानों की बात नहीं सुनते। वह दो-तीन पूंजीपतियों के लिए काम करते हैं।

Related Articles

Back to top button