मध्यप्रदेश
बड़ी खबरः एमपी में भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश सीएम शिवराज देंगे, सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी

भोपाल। बड़े भ्रष्ट अफसरों पर अब लगाम कसने की तैयारी सीएम शिवराज सिंह ने खुद अपने हाथों में ले ली है। प्रदेश के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सीएम शिवराज खुद देंगे कार्रवाई की अनुमति.आईएएस,आईपीएस,आईएफएस अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच की अनुमति अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे.
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 17 ए में किए गए प्रावधान, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश. मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत बाद एजेंसियां कर सकेंगी भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई. क्लास 2, 3 और 4 स्तर के मामले विभाग के अफसर जांच करा सकेंगे। प्रशासनिक आधार पर होंगे।
