ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

बेयरस्टो की बल्लेबाजी देख खुश हुईं प्रीति जिंटा

आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब कोलकाता और पंजाब की टीमें प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। पंजाब और राजस्थान के मैच में जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उनकी पारी देखकर टीम की मालकिन प्रीती जिंटा बेहद खुश नजर आईं, लेकिन अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। यही हाल कोलकाता के फैंस का रहा, जिन्होंने रसेल की बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठाया, लेकिन उनकी टीम मैच हार गई।

दिन के पहले मैच में पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर पंजाब के फैंस बहुत खुश हुए। हालांकि, मैच के अंत में निराशा उनके हाथ लगी और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब और राजस्थान का मैच खत्म होने के बाद राजस्थान के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर और पंजाब के भानुका राजपक्षे मस्ती करते नजर आए। इस दौरान हेटमेयर ने बल्ले का दिखाकर राजपक्षे को धमकाने की कोशिश भी की। उन्होंने इससे पहले भी अपने बल्ले का कमाल दिखाया और राजस्थान के लिए मैच खत्म किया। पंजाब और राजस्थान के मैच में प्रीति जिंटा भी मैदान पर पहुंची थीं। पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर बनाया था। इस दौरान प्रीति ने जमकर अपने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी का आनंद लिया, लेकिन दूसरी पारी में उनके गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पंजाब यह मैच हार गई।

Related Articles

Back to top button