ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
व्यापार

टोयोटा कर्नाटक में 4800 करोड़ रुपये निवेश कर इलेक्ट्रिक वाहनों के सामान का करेगी उत्पादन

वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा कर्नाटक में करीब 4800 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। यह निवेश इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के स्थानीय स्तर पर उत्पादन के लिए किया जाएगा। टोयोटा समूह की फर्म टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स यहां 4100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी, तो वहीं टोरोटा इंडस्ट्रीज इंजन इंडिया 700 करोड़ रुपये लगाएगी। शनिवार को इस संबंध में कंपनी की ओर से कर्नाटक सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष विक्रम गुलाटी ने कहा, टोयोटा समूह और टीआईईआई मिलकर लगभग 4,800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन में तेजी से कमी लाना है। इसलिए यह गो ग्रीन, गो लोकल की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, टीकेएम और टीकेएपी यहां करीब 3500 नए रोजगार सृजित करेंगी। इस मौके पर टीकेएम के वाइस चेयरमैन विक्रम एम किर्लोस्कर ने कहा, टोयोटा समूह की कंपनियों ने यहां करीब 8000 लोगों को पहले ही रोजगार दिया हुआ है। कंपनियों ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने कहा, टीकेएम की कारों की सेल लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button