ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
विदेश

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के लुहांस्क में स्कूल पर बरसाए बम

रूस ने यूक्रेन के लुहांस्क में एक स्कूल पर हवाई हमले किए हैं। यहां करीब 90 लोगों ने शरण ली हुई थी। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदैस ने कहा कि हमले में करीब 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने फिलहाल 30 लोगों को बाहर निकाल लिया है। इनमें से 7 महिलाएं है, जो गंभीर रूप से घायल हुई हैं।रूस हर साल 9 मई को विक्ट्री डे मनाता है। सेकेंड वर्ल्ड वॉर में इस दिन रूसी सेना ने हिटलर की नाजी आर्मी को हरा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस दिन की अहमियत को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 9 मई को ही यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकते हैं। अब तक रूस यूक्रेन पर हमले को सिर्फ एक स्पेशल ऑपरेशन कहता रहा है।
दूसरी तरफ यूक्रेन को पश्चिमी देशों मदद मिलना लगातार जारी है। अब यूक्रेनी आर्मी को तुर्की में बने 12 बेयरेकतार टीबी-2 ड्रोन मिले हैं। न्यूज वेबसाइट हैबरलर के मुताबिक, पिछले 8 साल में तुर्की ने 400 से ज्यादा बेयरेकतार टीबी-2 ड्रोन डेवलप किए हैं और इनमें से 96 बेच दिया। इस ड्रोन को काफी एडवांस माना जाता है।तुर्कमेनिस्तान और ताजिकिस्तान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के दबाव को दरकिनार कर 7 हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट यूक्रेन को सौंप दिए हैं।

Related Articles

Back to top button