ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
छत्तीसगढ़

क्लर्क की खुदकुशी का मामला में फरार आरोपितों को पकड़ने वाले को 20 हजार इनाम घोषणा 

रायपुर के माना थाना क्षेत्र में सेल्स टैक्स विभाग के क्लर्क की खुदकुशी के मामले में फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब इनाम का सहारा लिया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से आरोपित कारोबारी जगमीर सिंह गरचा, आकाशदीप गिल और गंगा राम साहू के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले, पकड़वाने में मदद करने वाले को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। तेलीबांधा क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने और अवैध निर्माण के चलते परेशान होकर गंगा प्रसाद मारकंडे ने माना स्थित अपने घर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसके आधार पर तीन लोगों को आरोपित बनाया गया। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। आरोपितों को पकड़ने के लिए मुंबई और पंजाब में टीमों ने डेरा डाल रखा है। टीमें आरोपितों के छिपने के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button