ब्रेकिंग
Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आई बेल्ट की फॉरेंसिक 'लिगेचर रिपोर्ट', मौत की वजह को लेकर ब... Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय...
व्यापार

अगर खो जाए ट्रेन का टिकट तो न हों परेशान, फटाफट ऐसे बनेगा दूसरा टिकट

Indian Railway: अगर कभी ट्रेन में सफर के दौरान आपका टिकट खो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप खोया हुआ टिकट बनवा सकते हैं.

Indian Railways Rules: भारतीय रेल (Indian Railway) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. यहां रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं. ऐसे में अगर कभी सफर के दौरान आपका टिकट कहीं खो जाए तो क्या होगा? आज हम आपको इससे जुड़े नियम के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए बताते हैं टिकट खोने (Lost train Ticket) की स्थिति में आपके पास क्या उपाय हैं.

बनवा सकते हैं नया टिकट

अगर आपका ट्रेन का टिकट खो जाए और आपके फोन में भी टिकट नहीं है, तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. आप ट्रेन चेकर से डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ जुर्माना देना पड़ेगा. अगर आप डुप्लीकेट टिकट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए तुरंत टिकट चेकर से संपर्क करना होगा. पूरी बात जानने के बाद टिकट चेक आपके लिए नया टिकट जारी कर सकता है.

इतना लगेगा चार्ज

भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in के मुताबिक अगर आरक्षण चार्ट तैयार होने से पहले कन्फर्म/RAC टिकट के गुम होने की सूचना दी जाती है, तो उसकी जगह पर एक डुप्लीकेट टिकट जारी कर दिया जाता है. रेलवे के मुताबिक, इसके लिए कुछ चार्ज देना होता है. सेकेंड और स्लीपर क्लास के लिए डुप्लीकेट टिकट आपको 50 रुपये देकर मिल जाएगा. बाकी दूसरे क्लास के लिए 100 रुपये देने होंगे. अगर आरक्षण चार्ट तैयार होने के बाद कन्फर्म टिकट के गुम होने की सूचना मिलती है, तो किराए के 50 प्रतिशत की वसूली पर डुप्लीकेट टिकट जारी किया जाता है.

इसके अलावा अगर आपका खोया हुआ ओरिजिनल टिकट मिल जाता है. तो आप दोनों टिकटों को ट्रेन छूटने से पहले रेलवे को दिखा सकते हैं. ऐसा करने पर डुप्लीकेट टिकट के लिए चुकाई गई फीस वापस हो जाएगी, हालांकि इसका 5 परसेंट अमाउंट काट लिया जाएगा, जो कि मिनिमम 20 रुपये होगा.

Related Articles

Back to top button