ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मध्यप्रदेश

MP में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत: लड़कियों को मिलेंगे 25 हजार, CM शिवराज ने कहा- मैंने मां को बचपन में खो दिया, लाड़लियां तुम कभी अपनी मां को मत भूलना

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 योजना का शुभारंभ कर दिया है. मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर लाडलियों का स्वागत किया. भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां लाडली ई-संवाद एप की भी शुरुआत की गई. एप से समग्र आईडी के जरिए लाड़लियों को जोड़ा जाएगा. नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायतों से लाड़लियां वर्जुअल भी जुड़ेगी.

लाडली लक्ष्मी योजना में वर्ष 2007 से अब तक 42.08 लाख से अधिक बालिकाओं का पंजीयन है. अब तक कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 11 और कक्षा 12 में प्रवेशित कुल 9.05 लाख बालिकाओं को 231.07 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है. लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देने के लिए बालिका शिक्षा की निरन्तरता को सुनिश्चित किया गया.

इस दौरान मंच पर प्रदेश की पहली लाड़ली लक्ष्मी श्रष्टि नेगी भी सीएम शिवराज के साथ मंच पर मौजूद रही. सीएम शिवराज ने लाडली लक्ष्मी पुस्तिका का विमोचन किया. सीएम ने लाड़लियों की सफलता की कहानियों की पुस्तक का विमोचन किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से अपनी मां को याद किया. सीएम ने कहा कि मैंने अपनी मां को बचपन में खो दिया था. लाड़लियां तुम कभी अपनी मां को कभी मत भूलना.

सीएम शिवराज ने कहा कि आज 1000 बेटों पर 956 बेटियां जन्म ले रही है. 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने पर 25 हज़ार मिलेंगे. पैसे 12500-12500 दो किस्तों में दिए जाएंगे. लाडली लक्ष्मियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं रहेगी. आईईटी हो आईआईएम हो या वैज्ञानिक संस्था बेटियों की पढ़ाई की पूरी फीस सरकार भरेगी. हर साल 2 मई से 12 मई तक लाडली लक्ष्मी महोत्सव मनेगा.

लाडली लक्ष्मी बेटियों ने चिट्ठी लिखकर ‘मामा’ का जताया आभार

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश भर की लाडली लक्ष्मी बेटियों ने चिट्ठी लिखकर धन्यवाद कहा है।50 हजार से अधिक चिट्ठी अब तक मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान लाल परेड ग्राउंड में लाडली लक्ष्मी बेटी मयरीन खान ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा लिखा एक पत्र दिया, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पढ़ने के बाद बेटी मयरीन से फोन पर बात की।

Related Articles

Back to top button