ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

UP के माफिया पर चला शिवराज ‘मामा का बुलडोजर’, 28 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त, इधर स्वामी अखिलेश्वरानंद ने की लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

ओरछा/ बालाघाट। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में भू-माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 28 करोड़ की सरकारी जमीन को अतिक्रमणक मुक्त कराया गया है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के खेलार निवासी भू-माफिया अरविन्द यादव द्वारा ओरछा तहसील के बनगाय हार हाइवे पर स्थित करीब 47 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। जहां आज कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

वहीं इस मामले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया की मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार प्रशासन कार्य कर रहा है इसी क्रम में भू-माफिया पर पूरे जिले में कार्रवाई की जा रही है। यह मुहिम लगातार चलती रहेगी। गौरतलब है विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में उत्तर प्रदेश के भू-माफिया लगातार कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। अब तक करीब 300 करोड़ की सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है।

लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे गौ संवर्धन आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट दर्जा प्राप्त महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने प्रदेश में लाउडस्पीकर पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का एमपी में भी पालन होना चाहिए।

स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि लाउडस्पीकर से अजान के कारण कोलाहल होता है। ये बंद होना चाहिए, यह मैं नहीं कह रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट और कई राज्यों की हाईकोर्ट कह रही हैं।उन्होंने कहा कि इस्लाम देशों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है, तो भारत में क्यों। यहां पर भी सुप्रीमकोर्ट के आदेश लागू होना चाहिए। मध्यप्रदेश में तत्काल लाउडस्पीकर पर बैन लगे।

Related Articles

Back to top button