ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
हरियाणा

हरियाणा में 3 बेटियों के पिता ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म 

हरियाणा के पानीपत जिला के एक गांव में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही रहने वाले एक 35 साल के व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्चे की मां उसे तलाशते हुए पड़ोसी के घर पहुंची।जहां उसने बच्ची को दर्द से कहराते व खून से लथपथ अवस्था में देखा। प्यार से पूछने पर बच्ची ने उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। मां ने इस बारे परिवार के अन्य लोगों को बताया। इसके बाद बच्ची को तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार व मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

बच्ची की मां ने बताया कि वह 4 बच्चों की मां है। उसकी मंझली 4 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते खेलते पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र के घर चली गई। करीब 20 मिनट तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश में वह पड़ोसी के घर पहुंची। जहां उसने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा। बेटी का पूछा तो उसने सब कुछ बताया। आरोपी की उम्र 35 साल है व वह तीन बेटियों सहित चार बच्चों का पिता भी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button