ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
उत्तरप्रदेश

झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल का मेरठ से कनेक्शन आया सामने

झारखंड काडर की आईएएस पूजा सिंघल का नाता मेरठ से रहा है। उनके पिता यहां लोक निर्माण विभाग में तैनात रहे। पूजा ने इंटर तक की पढ़ाई सोफिया गर्ल्स स्कूल से की थी और परिवार के साथ सूरजकुंड सरस्वती मंदिर पर रहती थीं। पूजा सिंघल इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों के बाद सुर्खियों में हैं। वह 2000 बैच की आईएएस अफसर हैं। उनके करीबियों के ठिकानों से ईडी ने पिछले दिनों छापेमारी कर करोड़ों रुपये बरामद किए हैं।

राजकुमार सिंघल तीन भाई थे। तीसरा भाई मेरठ में ही कहीं रहता है, कहां रहता है, यह जानकारी नहीं है। राजकुमार सिंघल उनके प्रिय मित्र थे। पूजा पढ़ने में होशियार और होनहार थीं। उसके छोटे भाई ने भी आईआईटी की है। पूजा ने प्रारंभिक पढ़ाई सोफिया गर्ल्स स्कूल से की।
राजकुमार सिंघल का स्थानांतरण देहरादून हो गया था। इसके बाद परिवार वहां चला गया। आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद पूजा को झारखंड काडर मिला। राजकुमार सिंघल ने एक पूर्व पार्षद को अपना मकान बेच दिया था।

ध्यानचंद गुप्ता ने बताया कि 1993 में हमारा परिवार सूरजकुंड से शास्त्रीनगर शिफ्ट हो गया था, लेकिन राजकुमार सिंघल से दोस्ती होने के कारण मिलना-जुलना लगा रहता था। बेटी गाजियाबाद में रहती हैं, उन्होंने अखबार में पढ़ा और फोन करके बताया। उन्होंने बताया कि पूजा के दादा और पिता बहुत ही ईमानदार व्यक्ति थे। अब राजकुमार सिंघल का परिवार कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। दस साल से हम भी मेरठ छोड़कर पुणे में रह रहे हैं। पूजा सिंघल महज 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर ली थी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button