ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

रेल यात्रियों के लिए झटका! इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ 5 गुना महंगा

Platform Ticket Prices: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने कुछ यात्रियों की हरकत के चलते बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, कई स्टेशनों पर इस मौसम में यात्री बेवजह ही अलार्म चेन पुलिंग (ACP) कर देते हैं. यात्रियों की इस हरकत को कंट्रोल करने के लिए मध्य रेलवे जोन ने मुंबई के कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी की है. ये नई दरें 9 मई से लागू हो गई हैं.

प्लेटफॉर्म टिकट के बढ़े दाम

रेलवे ने इन चुनिंदा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है. यानी अब यहां यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 5 गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन एक राहत भरी बात यह भी है कि ये कीमतें 9 मई से लेकर 23 मई तक ही लागू रहेंगी. इन स्टेशनों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन शामिल हैं.

इन स्टेशनों पर ज्यादा हो रही चेन पुलिंग

रेलवे का कहना है कि ये चेन पुलिंग बिना किसी जायज वजह के किए जा रहे हैं. दरअसल, यात्री देर से आने या फिर स्टेशन के बाहर उतरने-चढ़ने के लिए छें पुलिंग कर देते हैं. मध्य रेलवे ने ऐसी घटनाओं को लेकर सख्त दिखाई है. मुबंई डिविजन में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चेन पुलिंग के 332 केस दर्ज हुए हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से बस 53 मामले ही ऐसे हैं जिनके पीछे उचित कारण है, जबकि 279 मामले गैर-जरुरी कारणों के कारण किए गए हैं. रेलवे ने इसके लिए दोषियों से 94,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला है.

रेलवे ने इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ समय के लिए इन स्टेशनों का चयन कर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी है.

Related Articles

Back to top button