ब्रेकिंग
Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ... Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत Kanpur Crime News: कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंका... Tauqeer Raza Bail Rejected: हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचि...
मध्यप्रदेश

मंदसौर में नप गए अधिकारी,सामने अश्लील डांस पीछे देवी और मंत्री की तस्वीर

मंदसौर    अश्लील नृत्य को लेकर यहां के मुख्य नगर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार शाम को हुए इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘मां महिषासुर मर्दिनी देवी’ मेला का आयोजन मंदसौर जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर शामगढ़ कस्बे में हुआ था। यह मेला स्थानीय नगर निकाय द्वारा आयोजित किया गया था।

अश्लील गीत पर डांस

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में एक महिला अश्लील गाने की धुन पर नाचती दिखाई दे रही है। वहीं बैकग्राउंड में लगे बैनर पर राज्य कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डांग के साथ मां महिषासुर मर्दिनरी देवी की तस्वीर भी लगी है। मामला सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री डांग ने राज्य शहरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को इस संबंध में खत लिखा था। इसमें उन्होंने मंदसौर के मुख्य नगर अधिकारी नासिर अली खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहाकि इस तरह के आयोजन से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

डीएम से भी मांगी गई थी रिपोर्ट

इसके बाद मंदसौर के डीएम से भी मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। अधिकारियों के मुताबिक डीएम की रिपोर्ट के आधार पर उज्जैन के डिविजनल कमिश्नर संदीप यादव ने सोमवार को नासिर खान को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। सस्पेंसन ऑर्डर में कहा गया है कि अश्लील नृत्य के आयोजनस्थल पर मां महिषासुर मर्दिनी देवी और निर्वाचित जनप्रतिनिधि की तस्वीर लगी थी। मुख्य नगर अधिकारी ने बिना जाने ऑर्केस्ट्रा की इजाजत दी थी। यह अधिकारी की गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button