ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
मध्यप्रदेश

लाउडस्पीकर विवाद पर विधायक विजयवर्गीय बोले- लाउडस्पीकर पर बंद होनी चाहिए अजान, बंद कमरे में पढ़ें

देशभर में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान बंद होनी चाहिए। नमाज या अजान पढ़ना ही है तो बंद कमरे में पढ़ें।

लाउडस्पीकर का विवाद कम नहीं हो रहा है। इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मामले में दिया है। विधायक ने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान बंद होनी चाहिए। हनुमान चालीसा अजान का विरोध है। दरअसस बीते कई दिनों से लाउडस्पीकर का विवाद चल रहा है। इस पर लगातार बयानबाजी हो जा रही है। इंदौर की विधानसभा क्रमांक 3 के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी इस बयानबाजी में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान बंद होनी चाहिए। अगर आपको नमाज और अजान पढ़नी है, तो बंद कमरे में या मस्जिद में पढ़ें। जो लोग नहीं सुनना चाहते उन्हें जबरदस्ती नहीं सुनाना चाहिए। इंदौर में पांच समय हनुमान चालीसा का पाठ अजान के समय होने पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि यह लाउडस्पीकर पर अजान का विरोध करने का तरीका है। यह नियमित चली आ रही चीज नहीं है। विधायक ने कहा कि अगर मैं कोई चीज नहीं सुनना चाहता हूं और मुझे जबरदस्ती सुनना पड़ रही है तो ये गलत है। अगर आप अपने धर्म को मानते हैं। रोज नमाज व अजान चाहते हैं तो बंद कमरे में पढ़ें। अगर कोई दूसरे धर्म को मानने वाला उसे नहीं सुनना चाहतो तो क्यों जबरदस्ती सुनाया जाए। सारी चीजें नियम से होनी चाहिए। गौरतलब है कि बता दें कि महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। इसके बाद देशभर में मुद्दा गरमाया हुआ है।  देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर बहस चल रही है।

Related Articles

Back to top button