ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

शंका में पत्नी को बाहर निकाला,वीरपुर थाना पुलिस ने किया पति के खिलाफ मामला दर्ज

श्योपुर ।   जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के तहत हारकुई में सोमवार को जयपुर से अपने घर लौटे पति ने पत्नी के सिर के बाल काट दिए। चरित्र शंका के चलते पति ने मारपीट भी की। आरोपित पति के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। वीरपुर थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि थाने पहुंची फरियादी दीपा जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति रामवीर जाटव जयपुर में काम करता है, जो कई माह में एक बार आता हैं। इसी बीच सोमवार को उसका पति रामवीर जब घर आया तो उससे विवाद करने लगा। कहने लगा कि वो किसी दूसरे मर्द से भी बात करती है। जब उसने मना किया तो उसका रामवीर ने उसके बाल पकड़कर उसे घर के बाहर ले आया। जहां गाली-गलौच करते हुए कैंची से सिर के बाल काटकर अपमानित किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्ना धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button