ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
बिहार

पटना में शराब के नशे में बैंककर्मी व ठेकेदार समेत 7 गिरफ्तार

पटना में पुलिस ने शराब के नशे में बैंककर्मी और ठेकेदार सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात इन सभी को मलाही पकड़ी से लेकर 90 फ़ीट रोड के बीच से गिरफ्तार किया। बैंक कर्मी का नाम मुकेश कुमार है। इसकी पोस्टिंग समस्तीपुर जिले में एसबीआई ब्रांच में है। पटना में इंदिरा नगर रोड नंबर 5 में इसका घर है। इसके साथ पकड़े गए ठेकेदार का नाम गणेश राय है। ये समस्तीपुर का मूल निवासी है। मगर, पटना में रहकर नगर निगम की ठेकेदारी करता है। इन दोनों के अलावा शराब पार्टी कर अलग जगह से लौट रहे अविनाश कुमार (24 वर्ष), अजय कुमार (30 वर्ष), सनोज शर्मा, अवनीश कुमार और सुरेश साव को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार छात्र भी शामिल हैं। पकड़े जाने के बाद सभी का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

Related Articles

Back to top button