ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
छत्तीसगढ़

बघेल का किस्सा सुनकर जब ठहाके मारकर हंसने लगे मुख्यमंत्री भूपेश…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनों से भेंट-मुलाकात करने गत दिवस लुंड्रा विधानसभा के ग्राम बटवाही पहुंचे थे, जहां एक ऐसा वाकया पेश आया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मारकर हंसने लगे. हुआ यूं कि यहां इंदर लाल बघेल ने एक शिकायत की. शिकायत उसके अपने गांव की थी, और निशाने पर सचिव और सरपंच थे. मामला उनके भ्रष्टाचार और मूलभूत की राशि मे गबन को लेकर था.

इंदर लाल बघेल जिस तरह से आंकड़ों के जरिए आरोप लगा रहे थे, उससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शक हुआ. उन्होंने पूछा कि क्या आप पंच हैं ? इस पर इंदर ने कहा कि उसकी भाभी पंच है. फिर इंदर ने बताया कि उसे सरपंच ने काम करने को कहा था, उसने अपनी ज़मीन गिरवी रखकर कुछ काम करवाया था, लेकिन भुगतान नही करवाया है.

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि अपनी जमीन गिरवी रखकर क्यों सरकारी काम करवा रहे थे. साथ ही कहा कि ये छत्तीसगढ़ का पहला मामला है, जिसमें व्यक्ति अपने पैसे से सरकारी काम करवा रहा है. और पूछने पर पता चला कि काम स्वीकृत ही नहीं हुआ था. इंदर लाल बघेल ने केवल सरपंच के आश्वासन पर काम शुरू कर दिया.

मुख्यमंत्री ने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो इंदर लाल ने कहा कि आप ही के नक्शे कदम पर चल रहा हूं. इस पर सीएम साहेब जमकर ठहाके लगाने लगे. उनके साथ वहां की जनता भी जोरदार थाली बजाने लगी. मुख्यमंत्री ने फिर कहा इसे कहते हैं घर फूंककर काम करना. उन्होंने बिना स्वीकृति के काम ना करने की समझाइश इंदर लाल बघेल को दी और मामले को देखने के निर्देश अधिकारियो को दिए.

Related Articles

Back to top button