ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
खेल

IPL 2022 के 15वें सीजन में धमाकेदार जीत के साथ गुजरात ने बनाई जगह

IPL 2022 के 15वें सीजन में 57वें मुकाबले के बाद प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली के नाम पर से पर्दा हट गया। पहली बार टूर्नामेंट में शामिल की गई गुजरात टाइटंस की टीम ने मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिसेशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को मात देकर यह खास उपलब्धि हासिल की। 12 मुकाबले के बाद 9 जीत से 18 अंक लेकर टीम टेबल टाप करते हुए प्लेआफ का टिकट पक्का किया।

मंगलवार को IPL में इस सीजन की दो टाप टीमों के बीच मुकाबला था। इस मैच से पहले लखनऊ और गुजरात दोनों ही टीम के पास 8 जीत के बाद 16-16 अंक थे। मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम को मिलने वाला था प्लेआफ में पहुंचने वाली टीम बनने का मौका। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 4 विकेट के नुकसान पर टीम ने 144 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम 13.5 ओवर में महज 82 रन पर सिमट गई और 62 रन से मुकाबला अपने नाम कर गुजरात ने प्लेआफ में जगह बनाई। इस सीजन में गुजरात की टीम का प्रदर्शन सबसे ज्यादा शानदार रहा है।

Related Articles

Back to top button