ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

शिव-हरी की जोड़ी ने अमिताभ बच्चन से गवाया था ‘रंग बरसे’, बिग बी ने इसके लिए घंटों की थी प्रैक्टिस

एक इंटरव्यू में पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shivkumar Sharma) और हरिप्रसाद चौरसिया (Hariprasad Chaurasia) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म ‘सिलसिला’ फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया था कि ‘रंग बरसे, ‘नीला आसमान सो गया’ गाने के लिए और ‘ये कहां आ गए हम’ में कविता पाठ करने के लिए कैसे आइडिया आया. हम चाहते थे कि उनसे एक होरी गवाई जाए’.

संतूर के तारों से (Renowned Santoor player) दुनिया को संगीत की एक नई आवाज से परिचय करवाने वाले पद्मविभूषण पंडित शिव कुमार शर्मा (Pandit Shivkumar Sharma) का मंगलवार को निधन हो गया. वह 84 बरस के थे. 1980 से लेकर 1990 के बीच यश चोपड़ा की फिल्मों में संगीत देकर हिट करवा दिया था. बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर सिलसिला, चांदनी,डर,लम्हे जैसी कई फिल्मों में मधुर संगीत दिए. शिव-हरि के नाम से प्रसिद्ध जोड़ी अब टूट गई. एक बार इस जोड़ी ने फिल्मों में संगीत देने और अमिताभ बच्चन से गवाने के बारे में बताया था.

पंडित शिव कुमार शर्मा ने Rediff को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘शास्त्रीय संगीतकारों का उस समय हिंदी फिल्मों के लिए संगीत देने की वजह से काफी आलोचना हुई थी. सवाल भी उठे थे कि क्या शास्त्रीय संगीत को कॉमर्शियल में मिक्स किया जा सकता ? हमने सोचा कि चलो इस मौके का फायदा उठाते हैं. हमने सिचुएशन, लोकेशन और स्टोरी समझने के लिए यशजी के साथ कई सेशन किए. उन्होंने हमे स्क्रीनप्ले दिया ताकि हम पढ़कर कहानी और थीम समझ सकें’.

‘सिलसिला’ में है शिव-हरि का संगीतRediff को दिए इंटरव्यू में पंडित शिवकुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सिलसिला’ फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया था कि ‘रंग बरसे, नीला आसमान सो गया गाने के लिए और ‘ये कहां आ गए हम’ में कविता पाठ करने के लिए कैसे आइडिया आया. हम चाहते थे कि उनसे एक होरी गवाई जाए.

अमिताभ के गले में हाथ डाल कर गवा दियाहरिप्रसाद चौरसिया ने कहा कि ‘इलाहाबाद का है, उससे गवा दिया, जैसे गले में हाथ डाल के. यश चोपड़ा के सलाह दी कि थी कि अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन से गीत लिखवाना चाहिए. हरिवंश राय उस समय बॉम्बे में थे, इसलिए उनसे अनुरोध किया गया. एक घंटे के अंदर गाना लिख गया, इसके लिए उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में प्रसिद्ध गाने को आधार बनाया गया. उन्होंने बिल्कुल समय बर्बाद नहीं किया क्योंकि उनका बेटा गा रहा था’.

बिग बी ने गाने का खूब रिहर्सल कियाचौरसिया याद करते हुए बताते हैं कि ‘बिग बी ने गाने के रिहर्सल में कई घंटे लगाए थे. उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की फिर उसे रिकॉर्ड करवाया’. ‘ये कहां आ गए हम’ को याद करते हुए शिव कुमार ने बताया था कि ‘यश चोपड़ा चाहते थे कि कविता म्ययूजिक पर सेट हो,लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि वे कविता से शुरू कर सकते हैं, गीत रख सकते हैं,गीत के बीच में काव्यात्मक छंद रख सकते हैं. हमने एक गीत सजेस्ट किया और वह काव्य छंद गीत के बीच में आ गया. पहले स्थाई, फिर पाठ..फिर अंतरा..फिर शब्द’. ऐसे रचा गया ये गीत.

‘डर’ के बाद फिल्मों में संगीत नहीं दिया‘डर’ फिल्म में शिव-हरि की जोड़ी ने आखिरी बार संगीत दिया, इसके बाद फिल्मों में संगीत नहीं देने का फैसला कर लिया.

Related Articles

Back to top button