ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
बिहार

कोरोना वायरस की एंटीबाडी ने बच्‍चे पर किया उल्‍टा असर

पटना। महावीर वात्सल्य अस्पताल स्थित हृदय संस्थान में नवजात शिशु में कोरोना एंटीबाडी मिलने का दुर्लभ मामला सामने आया है। जन्म के बाद से ही शिशु की धड़कनें काफी तेज चल रही थीं और उसे सांस लेने में तकलीफ थी। दरभंगा के स्थानीय अस्पताल में सुधार नहीं होने पर उसे यहां लाया गया। जांच के क्रम में कोरोना एंटीबाडी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस कारण शिशु मल्टीपल सिस्टम इंफ्लेमेटरी ङ्क्षसड्रोम  से ग्रसित हो गया था। संस्थान के बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मेजर प्रभात कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां के कोरोना संक्रमित होने या वैक्सीन की दोनों डोज लेने के कारण शिशु में एंटीबाडी बनी होगी। मां दरभंगा निवासी शबनम परवीन के अनुसार, दूसरी लहर में घर के अन्य सदस्य संक्रमित हुए थे। गर्भावस्था और उसके पूर्व दो बार उन्हें भी बुखार आया था, लेकिन उन्होंने कोरोना जांच नहीं कराई थी। हालांकि, उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं। एम्स के कोरोना नोडल प्रभारी डा. संजीव कुमार ने बताया कि किसी नवजात में कोरोना एंटीबाडी मिलने का प्रदेश में यह पहला मामला है और दुर्लभ है।

Related Articles

Back to top button