ब्रेकिंग
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली जा रही ऐतिहासिक जनजातीय गौरव पदयात्रा देशभर में मॉडल और पुरस्कारों से सम्मानित रांची सदर अस्पताल में बुनियादी दवाओं का अकाल छठ महापर्व में गन्ने का विशेष महत्व और इस बार कीमतों में 25 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े क... मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग
उत्तरप्रदेश

जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खां की सीबीआइ कोर्ट में पेशी

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रामपुर सदर से विधायक आजम खां की गुरुवार को लखनऊ में सीबीआइ कोर्ट में पेशी है। सीतापुर के जिला कारागार में बीते 26 महीने से बंद आजम खां को कड़ी सुरक्षा के साथ सीतापुर से लखनऊ लाया गया है। माना जा रहा है कि दिन में करीब 11 बजे उनकी सीबीआइ कोर्ट में पेशी है। अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में दौरान जल निगम में भर्ती घोटाले में आजम खां आरोपित हैं और इस घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है।

अखिलेश यादव की सरकार में आजम खां नगर विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री थे। उसी दौरान जल निगम में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के घोटाले के मामले में आजम खां की आज पेशी है। सीबीआइ स्पेशल कोर्ट में आजम खां पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। उनको सीतापुर जिला जेल से लखनऊ लाया गया है। उत्तर प्रदेश जल निगम में भर्तियां उस समय हुई थीं, जब आजम खां जल निगम के चेयरमैन थे।

Related Articles

Back to top button