ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

मध्य प्रदेश में मिले कोरोना संक्रमण के 45 मामले, इस जिले में मिले सबसे अधिक मरीज

MP News: मध्य प्रदेश में बुधवार को 7 हजार 763 टेस्ट किए गए. इस समय मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी की दर 0.5 फीसदी पर बनी हुई है. राहत देने वाली बात यह है कि एक भी कोरोना पॉजिटिव की मौत दर्ज नहीं की गई है.

MP Covid Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Covid-19) के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण के 45 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान सबसे अधिक 10 मामले मुरैना (Morena) में दर्ज किए गए. इस समय मध्य प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या है 219.

किस जिले में मिले कितने मरीज

एमपी में कोरोना को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. इस समय मध्य प्रदेश में  कोरोना के 219 सक्रिय मरीज हैं. प्रदेश में बुधवार को 45 नए मामले सामने आए. इन मामलों में भोपाल में 3, दतिया में 1, गुना और ग्वालियर में 7-7, जबलपुर में 2, होशंगाबाद और इंदौर में 3-3, मुरैना में 10, रायसेन और राजगढ़ में 1-1, शिवपुरी में 6 और शाजापुर में 1 मामला दर्ज हुआ है. प्रकार से कोरोना के 45 नए मरीज सामने आए हैं.

यदि मध्य प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग की बात करें तो 1 दिन में 7 हजार 763 टेस्ट किए गए थे. मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी की दर 0.5 फीसदी पर बनी हुई है. राहत देने वाली बात यह है कि एक भी कोरोना पॉजिटिव की मौत दर्ज नहीं की गई है. मध्य प्रदेश में अभी भी कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज राजधानी भोपाल में सक्रिय हैं, जबकि ग्वालियर, मुरैना, इंदौर में 25 से ऊपर सक्रिय मरीज हैं.

इन जिलों में अभी भी सक्रिय हैं कोरोना मरीजमध्य प्रदेश के भोपाल, दतिया, ग्वालियर, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, मुरैना, शाजापुर, शिवपुरी, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, निवाड़ी, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, कटनी, सागर, सीहोर, सिंगरौली, टीकमगढ़ आदि जिलों में अभी भी कोरोना के सक्रिय मरीज हैं. ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश के अधिकांश बड़े जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. सरकार की ओर से सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन लोग अभी भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाह हैं.

Related Articles

Back to top button