ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
विदेश

टेकऑफ के दौरान तिब्बत एयरलाइंस के विमान में लगी आग

चीन के चॉन्गकिंग में तिब्बत एयरलाइंस का एक विमान एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान रनवे को पार कर गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस फ्लाइट को चॉन्गकिंग से तिब्बत के ल्हासा तक जाना था। हालांकि, रनवे से उतरने के बाद विमान जब तक रुक पाया, उसमें आग लग चुकी थी। हादसे में कुछ यात्रियों के चोटिल होने की बात सामने आई है। विमान में 113 यात्री और 9 क्रू के सदस्य सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी को सही-सलामत निकाल लिया। जिन लोगों को भी चोट आई थी, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को आग में धधकते देखा जा सकता है। हालांकि, घटना की कुछ और फोटोज में दमकलकर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाते भी दिखाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ से पहले ही फ्लाइट के क्रू को विमान में कुछ तकनीकी खराबी की आशंका हुई। इसके बाद आनन-फानन में टेकऑफ को रोका गया। इसी दौरान उड़ान न भरने के बाद विमान रनवे पार कर गया और इसमें आग लग गई।

Related Articles

Back to top button