ब्रेकिंग
Maharashtra Political Unity: महाराष्ट्र की राजनीति में दिखा अनोखा नजारा, एक मंच पर आए सीएम देवेंद्र ... Bihar Politics News: रोहिणी आचार्या के एक बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल, तेजस्वी और प्रशांत किश... Karwa Chauth 2026 Bollywood Celebrations: रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे ... PM Kisan 24th Installment Release: पीएम मोदी आज गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में ट्रांसफर... Donald Trump Ukraine Peace Plan: रूसी तेल और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों की वापसी की चर्चा, ज... UP MLC Election Analysis: समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी! पश्चिमी यूपी में बीजेपी का दबदबा और ग... Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल...
देश

वैश्विक कोविड-19 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित कोविड-19 पर दूसरे वैश्विक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ज्ञात हो कि पीएम ने साल 2021 के सितंबर माह में आयोजित पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया था।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी के तनाव की रोकथाम और तैयारी को प्राथमिकता’ विषय पर संबोधित करेंगे। आज शाम साढ़े 6 बजे से पौने आठ बजे तक इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत सुरक्षित और किफायती टीकों, दवाओं की आपूर्ति, टेस्ट और उपचार के लिए कम लागत वाली स्वदेशी तकनीकों का विकास, जीनोमिक निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों के लिए क्षमता निर्माण द्वारा महामारी से निपटने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसमें कहा गया है कि भारत डब्ल्यूएचओ के केंद्र में होने के साथ वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के उद्देश्य से बहुपक्षीय मंचों में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है। कैरिकॉम के अध्यक्ष के रूप में बेलीज के राज्य के प्रमुख, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष के रूप में सेनेगल, जी 20 के अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया और जी 7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी इसके सह मेजबान हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक और अन्य व्यक्ति भी इसमें हिस्सा लेंगे।
बयान में कहा गया है, ‘भारत सुरक्षित और किफायती टीकों, दवाओं, परीक्षण और उपचार के लिए कम लागत वाली स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास, जीनोमिक निगरानी और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए क्षमता निर्माण की आपूर्ति करके महामारी से निपटने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’ भारत डब्ल्यूएचओ के केंद्र में होने के साथ वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के उद्देश्य से बहुपक्षीय मंचों में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है। इस समिट में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,505 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि कुल मामलों की संख्या 43,112,690 है, कुल मौतों की संख्या 522,864 है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, ठीक होने वालों की कुल संख्या 42,557,939 है।

Related Articles

Back to top button