ब्रेकिंग
धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का... सिंगरौली में पीसीएस अधिकारी की इंसानियत की अनूठी मिसाल, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए मुड़वाया अपना सिर रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या...
व्यापार

CNG-PNG सस्‍ती करने के लिए सरकार ने गैस आवंटन आदेश को किया संशोधित

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शहरी गैस आपूर्ति इकाईयों के लिए अपनी गैस आवंटन नीति में संशोधन किया है। इस आदेश से सरकारी स्वामित्व वाली गेल लिमिटेड को घरों और परिवहन क्षेत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गैस आयात करने और नए घरेलू क्षेत्रों से गैस खरीदने की अनुमति मिल गई है।मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि गेल ना केवल गैस आयात करेगी बल्कि नए स्थानीय क्षेत्रों से गैस खरीदेगी। क्योंकि पुराने ब्लाक से की जा रही आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। अब तक गैस वितरण इकाइयों को पुराने क्षेत्रों से प्राकृतिक गैस आवंटित की जाती थी, जिन्हें विनियमित या एपीएम गैस कहा जाता है।इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 2014-15 में शहरी गैस को नो-कट सेक्टर बनाया था, जिसका मतलब था कि इस क्षेत्र की सभी मांग घरेलू क्षेत्रों से पूरी की जाएगी। हालांकि इस बीच गैस की मांग बढ़ी लेकिन एपीएम गैस का उत्पादन स्थिर रहा। जिसके बाद मंत्रालय ने आवंटन नीति में संशोधन किया।

Related Articles

Back to top button