ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार परियोजना के कार्यों को 20 मई तक पूर्ण किया जाए – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे कार्यों  का अवलोकन आकर्षक लाइटिंग, साउण्ड सिस्टम, सीवर लाइन और पाइप लाइन के कार्य हुए पूरे आगामी माह आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार परियोजना के प्रथम चरण के कार्यों को 20 मई तक पूर्ण किया जाए। महाकाल कॉरीडोर के लोकार्पण के लिए आगामी माह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए इससे जुड़े सभी कार्यों की गुणवत्तापूर्ण पूर्णता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शाम निवास पर श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार परियोजना के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि वे शीघ्र ही कार्यों को देखने उज्जैन पहुंच रहे हैं। आज की समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज कलेक्टर उज्जैन द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन देखने के पश्चात कहा कि जिन कार्यों की भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक लेकिन 100 प्रतिशत से कम है, उन्हें इसी सप्ताह पूर्ण कर लिया जाए। वर्तमान में नरसिंहघाट पम्पिंग स्टेशन तथा पाइप लाइन (क्षिप्रा नदी से रूद्रसागर), रूद्रसागर कैचमेंट क्षेत्र में सीवर लाइन और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के लिए आकर्षक लाइटिंग और साउंड सिस्टम के कार्य पूरी तरह हो चुके हैं। अन्य प्रमुख कार्यों में महाकाल महाराज मंदिर परिसर विकास योजना के प्रथम चरण में 93 प्रतिशत, पार्किंग एवं भूमि विकास में 95 प्रतिशत, महाकाल द्वार तथा रामघाट प्राचीन मार्ग के संरक्षण का कार्य 95 प्रतिशत, ऐतिहासिक मंदिरों एवं विरासतों पर सौन्दर्यीकरण के लिए आवश्यक लाइटिंग का 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री जी की यात्रा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं जैसे बैठक स्थल, पार्किंग स्थल, पेयजल प्रबंध आदि को भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव  सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, पुलिस महानिदेशक  सुधीर कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  मनीष रस्तोगी, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री कार्यालय  योगेश चौधरी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क  राघवेन्द्र कुमार सिंह तथा संचालक जनसंपर्क  आशुतोष प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button