ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

PM आवास योजना में भ्रष्टाचार: रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, चौथी किस्त डालने के लिए मांगी थी घूस

सागर। लोकायुक्त की टीम ने सागर की ग्राम पंचायत बादीपुरा के रोजगार सहायक को 2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास की किस्त डालने के लिए हितग्राही से घूस मांगी थी।

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त डालने के लिए रोजगार सहायत ने 2 हजार घूस मांगी थी। जिसकी शिकायत हितग्राही रामगोपाल ने लोकायुक्त से कर दी। जिसके बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर रोजगार सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि 11मई को बादीपुरा निवासी फरियादी रामगोपाल ने कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना की चौथी किस्त डालने के लिए रोजगार सहायक 2 हजार रूपए मांग रहा है। शिकायत पर आज रोजगार सहायक आशीष कुर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button