ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
छत्तीसगढ़

कांग्रेस चिंतन शिविर: CM बघेल ने जोरदार तरीके से रखी अपनी बात, कहा- देश के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir) शुरू हो गया है. 15 मई तक चलने वाले इस चिंतन शिविर में लगातार चुनाव में हार और कांग्रेस नेताओं में असंतुष्टि को लेकर चर्चा होगी. इस शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जोरदार तरीके से अपनी बातें रखी.

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है. कांग्रेस ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों का अधिकार दिया है.

सीएम बघेल ने कहा कि राइट्स बेस्ड मॉडल पर कांग्रेस का भरोसा, खाद्य सुरक्षा कानून, RTE, RTI कांग्रेस की देन है. राहुल गांधी के न्याय मॉडल राजस्थान और छत्तीसगढ़ मॉडल में लागू किया गया. इसे देश के सामने पेश करने की जरूरत है. पिछले आठ सालों में कितना और किसका विकास हुआ ये सबके सामने है. देश को विकास की नई परिभाषा देने का वक्त है.

इसके पहले शिविर में सोनिया गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की नीतियों के कारण देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उस पर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है.

सोनिया गांधी ने कहा कि देश में महात्मा गांधी के हत्यारे का महिमामंडन हो रहा है. नोटबंदी से देश को गहरी चोट लगी है. आज संविधान खतरे में है. सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार देश में पूरी तरह से ध्रुवीकरण करके चुनाव जीतना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस से क्या साबित करना चाहती है? ऐसा लग रहा है कि इसका अर्थ इन लोगों ने लोगों को पीड़ित और प्रताड़ित करना हो गया है.

Related Articles

Back to top button