ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा भारत में स्टार्टअप की दुनिया बदली, भारत मोबाइल गेमिंग के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में है

इंदौर ।   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्‍होंने मध्‍यप्रदेश की स्‍टार्ट अप नीति का शुभारंभ भी किया। जानिये मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें भारत के 800 से ज्यादा स्टार्टअप स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं। इसमें भी जिस प्रकार से भारत में स्पोर्ट्स का कल्चर बना है, उससे स्टार्टअप के लिए इस क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। हमें देश की सफलता को नई गति और ऊंचाई देनी है। भारत मोबाइल गेमिंग के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में है। भारत की गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 40% से भी ज्यादा है। इस बार के बजट में हमने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक (AVGC) इन सेक्टर पर सपोर्ट को भी जोर दिया है। आवश्यकता इस बात की थी कि IT रिवोल्यूशन से बने माहौल को चैनलाइज कर एक दिशा दी जाती, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमने एक पूरा दशक घोटालों में, पॉलिसी पैरालिसिस में इस देश की एक पीढ़ी के सपनों को तबाह कर गया। अकसर कुछ लोगों को भ्रम हो जाता है कि स्टार्टअप मतलब कम्प्यूटर से जुड़ा हुआ नौजवानों का कोई खेल या कारोबार चल रहा है। 8 साल पहले तक स्टार्टअप शब्द कुछ टेक्निकल वर्ल्ड के गलियारों तक का चर्चा का हिस्सा था वो आज सामान्य भारतीय युवा के सपने पूरा करने का एक सशक्‍त माध्यम बन चुका है। देश में आज जितनी प्रोएक्टिव स्टार्टअप नीति हैं उतना ही परिश्रमी स्टार्टअप नेतृत्व भी है। आज मध्य प्रदेश में स्टार्टअप पोर्टल और आई-हब इंदौर का शुभारंभ हुआ है। मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति के तहत स्टार्टअप और इन्क्युबेटर को वित्तीय सहायता दी गई है।

Related Articles

Back to top button