ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
लाइफ स्टाइल

पेट की गैस का रामबाण इलाज हैं ये 5 चीजें, चुटकी में मिलेगा आराम

Flatulence: पेट की गैस से परेशान लोगों को लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए. जीरा, हींग और अदरक भी काफी फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं कि कैसे इसका उपयोग कर सकते हैं.

Flatulence: पेट में गैस बनना एक कॉमन समस्या बन गया है. दरअसल, बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते ज्यादातर लोगों को इस प्रकार की समस्या होती है. इसके अलावा घंटों ऑफिस में बैठ कर काम करना और कोई भी एक्सरसाइज नहीं करने के चलते इस प्रकार की दिक्कत होती है. ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू उपायों की मदद से छुटकारा मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिससे इस पेरशानी में समाधान मिल सकता है.

1. रोज सुबह पिएं गुनगुना पानी

सुबह की शुरुआत आप गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं. इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा. बॉडी में किसी भी तरह की गैस नहीं बनेगी. ऐसे में आपको रोज एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे पेट की समस्या दूर हो सकती है.

2. जीरे का पानी

जीरे का पानी से न सिर्फ वजन कम होगा, बल्कि पेट संबंधित सभी प्रकार की दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं. ऐसे में आपको इस पानी को जरूर पीना चाहिए. इससे भी आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

3. अदरक से भी गैस होगी कम

इसके अलावा अदरक से भी गैस की दिक्कत दूर हो सकती है. यानी आपको अपनी डाइट में अदरक को शामिल करना होगा. इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा. गुनगुने पानी में आप अदरक को उबाल कर पी सकते हैं या फिर किसी भी सब्जी में इसको डालने से फायद मिलेगा.

4. हींग को पानी में मिलाकर पिएं

सभी जानते हैं कि हींग पेट में बंधी गैस को खत्म को करने में फायदेमंद है. सीधे तौर पर भी इसका सेवन किया जा सकता है. इसके साथ ही आप इसका सेवन गर्म पानी में मिलाकर भी कर सकते हैं. इससे तुरंत आराम मिलेगा.

5. अजवाइन भी किसी से कम नहीं

आमतौर पर ज्यादातर लोग पेट में गैस बंधने पर अजवाइन खाते हैं. आप इसको पानी में मिलाकर भी खा सकते हैं या फिर किसी भी सब्जी में डाल कर सेवन कर सकते हैं. इससे आपको जरूर  फायदा मिलेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें.)

Related Articles

Back to top button