ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

‘उतरन’ की ‘इच्छा’ की जल्द होगी टीवी शो  पर वापसी

‘उतरन’ सीरियल में इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुईं टीना दत्ता टीवी पर जल्द वापसी कर सकती हैं। टीना आखिरी बार 2018 में ‘डायन’ शो में नजर आई थीं। तभी से वह छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वह राजीव खंडेलवाल के साथ 2020 में जी5 पर आई एक सीरीज ‘नक्सलबारी’ में नजर आ चुकी हैं। अब वह जल्द एक फिक्शनल शो में नजर आएंगी।
खबरों की मानें तो शकुंतलम एक शो के सिलसिले में टीना दत्ता के साथ बातचीत कर रहे हैं। शकुंतलम ‘साम दाम दंड भेद’ और ‘शास्त्री सिस्टर्स’  जैसे शोज बना चुके हैं। अब खबर है कि वह जल्द एक नया शो लेकर आ रहे हैं, जिसका हिस्सा टीना होंगी। इसके सहित कलर्स चैनल पर कई नए शोज की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कई पुराने चेहरे एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की है। हाल ही में टीना काम के सिलसिले में इंडोनेशिया में थीं। उस दौरान टीना ने कहा कि अगर उन्हें इंडोनेशिया में और भी काम मिलता है, तो वह जरूर करेंगी। उनका कहना था, ‘प्रोजेक्ट अच्छा होना चाहिए, जो उन्हें अभिनेता के तौर पर प्रदर्शन करने की गुंजाइश दे।

Related Articles

Back to top button