ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
विदेश

चीनी सेना ने मिसाइल हमले की तैयारी शुरू कर दी

बीजिंग । चीनी सेना ने मिसाइल हमले की तैयारी शुरू कर दी है। ड्रैगन की सेना ताइवान और गुआम पर हमले का अभ्‍यास कर रहा है। चीन ने अपने जहाज रोधी मिसाइल प्रशिक्षण में बड़े, वाहक आकार के लक्ष्‍यों को छोटे जहाजों और नौसैनिक स्‍टेशनों को लक्षित करते हुए अभ्‍यास शुरू कर दिया है। यह जानकारी सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्‍वीरों से मिली है। ताइपे के नौसेना विश्लेषक के अनुसार, वे झिंजियांग के दूरस्थ तकलामाकन में एक प्रशिक्षण शिविर दिखाते हैं। इसमें साफ जाहिर है कि एक नौसैनिक अड्डे में लंगर डाले एक नकली जहाज है ओर वह लक्ष्‍यों पर हमला कर रहा है। यह अभ्‍यास इसतरह के लेआउट को तैयार कर किया जा रहा है, जैसा कि वास्‍तव में पूर्वोत्‍तर ताइवान और गुआम में बने हुए हैं।
हाल के उपग्रह से ली गई तस्‍वीरों से साफ पता चलता है कि चीन की सेना, विध्वंसक हथियार और डॉक सहित रेगिस्‍तान के किनारे पर बड़े पैमाने पर हमला बोलने की तैयारी में है। उसने भी लक्ष्‍य और सीमा के लिए तैयारी कर रखी है। यूएस नेवल इंस्‍टीट्यूट ने बताया है कि चीन कई तरह से हमले करने की तैयारी कर चुका है। दरअसल चीन की सेना हमेशा से ही अमेरिका को जापान के पूर्व में रक्षा की दूसरी पंक्ति मानती है। इसमें गुआम मारियानास द्वीप श्रृंखला में सबसे महत्वपूर्ण आधार है।यूएस बी-1, बी-2 और बी-52 सामरिक बमवर्षक गुआम के एंडरसन वायु सेना बेस पर तैनात हैं। बी-2 और बी-52 सामरिक बमवर्षक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।

Related Articles

Back to top button