ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर, चंबल संभाग आ सकते हैं लू की चपेट में

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के इलाके लू की चपेट में आ सकते हैं। आने-वाले चार-पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ कर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भले ही सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास पहुंचा है, लेकिन वो बहुत कमजोर है, इसलिए कोई असर मध्यप्रदेश के मौसम पर दिखाई नहीं देगा। मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि अगला पश्चिमी विक्षोभ मई के पहले सप्ताह में आएगा। यह दिल्ली व पंजाब से गुजरेगा और वहां बूंदा-बांदी होगी, जिसका असर प्रदेश में होगा और यहां का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस घटेगा। हालांकि इसका असर गर्मी पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। सूखी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो चार-पांच दिन तक होती रहेगी। सोमवार को सबसे अधिक तापमान राजगढ़ का 44.1 डिग्रीसे. रहा। इसके बाद खजुराहो व खरगोन का 43.6 डिग्रीसे. एवं खंडवा का 43.5 डिग्रीसे. तापमान रहा। भोपाल का तापमान 41.7 डिग्रीसे. था, जो सामान्य से 2.2डिग्रीसे. अधिक था। वहीं जबलपुर का तापमान 41.4 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से दो डिग्रीसे. ज्यादा था। ग्वालियर का 42 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्रीसे. अधिक था। इधर सोमवार को इंदौर का तापमान 40.4 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्रीसे. अधिक था।

Related Articles

Back to top button