ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश होने से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा

बिलासपुर और सरगुजा संभाग के बड़े हिस्से में तेज आंधी के साथ बरसात हुई है। इसकी वजह से पेड़ टूटें हैं। कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं पेड़ गिरने से भी घरों को नुकसान पहुंचा है। कई दूसरे जिलों में भी तेज हवाएं चली हैं। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आंधी से नुकसान की खबर है। पेण्ड्रा से कोरबा-मनेंद्रगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर अड़भार और बंधी गांव के पास कई पेड़ गिर गए। इसकी वजह से इस सड़क पर रास्ता काफी देर तक बंद हो गया था। पेड़ों के घरों पर गिर जाने भी नुकसान हुआ है। कई जगह तक कारों पर भी पेड़ और छप्पर गिर गए। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में हल्की बरसात भी हुई है

शनिवार को पेण्ड्रा का अधिकतम तापमान जगदलपुर से भी कम हो गया था। वहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। अंबिकापुर में 41.1 और रायपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सर्वाधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मुंगेली में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक स्थानीय सिस्टम बना हुआ था। इसमें पश्चिम मध्य प्रदेश से झारखंड तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात हुई है।

Related Articles

Back to top button