ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मनोरंजन

 यूएई में राष्ट्रीय शोक के चलते आईफा अवॉर्ड स्थगित

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। इस कारण 20-21 मई 2022 को अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA अवॉर्ड को स्थगित कर दिया गया है। इवेंट की नई डेट आ गई हैं। इवेंट का आयोजन अब 14-16 जुलाई को होगा। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा। इस बार अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी को शामिल किया गया है, जिसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) श्रेणी शामिल हैं। यह कार्यक्रम संस्कृति और पर्यटन विभाग- अबू धाबी (डीसीटी) के सहयोग से यस आइलैंड में आयोजित होगा।

20 और 21 मई को आजोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करने वाले थे। इसके साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी इस समारोह में परफॉर्म करने वाले थे। बहुप्रतीक्षित आईफा रॉक्स की मेजबानी बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता- निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा द्वारा होने वाली थी। देखना दिलचस्प होगा कि जुलाई में आयोजित होने वाले इस इवेंट में अब क्या बदलाव होंगे।

Related Articles

Back to top button