ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
देश

Tata की कार और SUVs पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देखें ऑफर की पूरी लिस्ट

Tata Motors कई मॉडलों पर आकर्षक छूट दे रही है. कुछ कारों पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप टाटा मोटर्स की कार खरीदना चाहते हैं, तो यहां इन कारों पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स हर महीने लगभग 40,000 यूनिट बेच रही है. कंपनी की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है. बड़ी बात यह है कि अच्छी बिक्री के बावजूद टाटा मोटर्स कई मॉडलों पर आकर्षक छूट दे रही है. कुछ कारों पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप टाटा मोटर्स की कार खरीदना चाहते हैं, तो यहां इन कारों पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Tata Harrierहैरियर टाटा मोटर्स की दूसरी सबसे महंगी कार है. हैरियर में अच्छा लुक, सख्त बिल्ड, शानदार राइड, बेहतरीन हैंडलिंग और एक विशाल केबिन मिलता है. इस आकर्षक एसयूवी का सभी वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक की छूट के साथ लाभ उठाया जा सकता है, जिसमें 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है. कॉर्पोरेट खरीदारों को 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है

Tata Safariसफारी टाटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी है. सफारी को हैरियर की तरह ही सेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, लेकिन इसमें थ्री-रो और ज्यादा आरामदायक सीट्स मिलती हैं. आप टाटा सफारी पर 40,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि कुछ कॉर्पोरेट खरीदारों को 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. टाटा सफारी पर एसबीआई अपने ग्राहकों को अतिरिक्त छूट दे रहा है.

Tata Tiagoटाटा टियागो पर 31,500 रुपये तक की छूट मिल रही है. टियागो के प्रतिद्वंद्वियों में मारुति सुजुकी वैगन आर और हुंडई सैंट्रो शामिल हैं. टियागो के एक्सई, एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट के साथ आप 21,500 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं. XZ और इसके बाद के वेरिएंट जैसे उच्च वेरिएंट के साथ आप 31,500 रुपये तक के लाभ प्राप्त कर सकते हैं. हाल ही में लॉन्च हुई सीएनजी से चलने वाली टियागो पर कोई छूट नहीं है.

Tata Tigorटाटा टिगोर पर भी 31,500 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें एक स्पेशल कूप जैसी प्रोफ़ाइल और एक लग्जरी केबिन है. टाटा टिगोर के प्रतिद्वंद्वियों में मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज शामिल हैं. Tigor को आप 31,500 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं. Tigor के लोअर वेरिएंट XE और XM पर 21,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. XZ और उससे ऊपर के वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Tata Nexonनेक्सॉन टाटा मोटर्स की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है. अभी इस पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. टाटा नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मार्च 2022 में 14,315 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी. कॉम्पैक्ट SUV अन्य कॉम्पैक्ट SUVs जैसे Mahindra XUV300, Kia Sonet और Maruti Suzuki Vitara Brezza को टक्कर देती है. नेक्सन में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. Nexon के पेट्रोल वेरिएंट पर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इस बीच, डीजल वेरिएंट 10,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं.

Related Articles

Back to top button