ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

बार-बार हो रहे घाटे को देखते हुए निगम अब अलग-अलग पार्किंग संचालन का ठेका देने जा रहा

भोपाल । कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद पार्किंग ठेका कंपनियों ने नगर निगम को बकाया नहीं चुकाया। इसके बाद ठेका कंपनियों को निगम को ब्‍लैक लिस्टेड तक करना पड़ा। बार-बार हो रहे घाटे को देखते हुए निगम अब अलग-अलग पार्किंग संचालन का ठेका देने जा रहा है। इसकी शुरूआत पुराने शहर की दो मल्टीलेबल पार्किंग से हो रही है। ड्राफ्ट के मुताबिक नगर निगम ने पार्किंग शुल्क भी तय कर दिए हैं। ठेकेदार इससे अधिक राशि नहीं वसूल कर सकेंगे। निगम के मुताबिक: दो पहिया वाहन के लिए 2 घंटे तक के लिए 5 रुपए, दो से चार घंटे के 10 रुपए, 4 से 8 घंटे के 15 और मासिक 225 रुपए निर्धारित किए हैं। ऐसे ही चार पहिया वाहनों के लिए 2 घंटे तक के लिए 10 रुपए, 2 से 4 घंटे तक के 20, 4 से 8 घंटे के 30 और मासिक 450 रुपए निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम ने तय किया है कि अब नए खरीदे जाने वाले वाहनों से एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। ऐसे में स्मार्ट व सामान्य पार्किंग नि:शुल्क घोषित की गई हैं। हालांकि मल्टीलेवल पार्किंग व प्रीमियम पार्किंग में पहले की तरह शुल्क वसूला जाएगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि नगर निगम द्वारा अब तक पार्किंग एजेंसियों को 10-10 पार्किंग का ठेका दिया जाता था। लेकिन इनके संचालन करने वाले पार्किंग की राशि निगम में जमा नहीं कर रहे थे। इसको देखते हुए निगम अब अलग-अलग पार्किंग के ठेके देने जा रहा है। इसकी शुरूआत इब्राहिमपुरा की दोनों पार्किंग से की जा रही है। यह दोनों पार्किंग मल्टीलेबल हैं। पहले चटोरी गली के सामने, जबकि दूसरी मोती मस्जिद के सामने है। हाल ही में निगम ने दोनों पार्किंग ठेकेदार से लेकर अपने कब्‍जे मे ली हैं। दरअसल बीते लंबे समय से नगर निगम की पेड पार्किंग बाहरी कंपनियां ठेके पर ले रही थीं। निगम ने इन्हें पैकेज में दिया था। नियमानुसार हर तीन महीने में ठेके की राशि निगम में जमा करनी होती है, लेकिन कंपनियां समय पर यह राशि जमा नहीं कर रही थीं।

Related Articles

Back to top button