ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
खेल

कोरोना के कारण एएफसी एशिया कप की मेजबानी नहीं करेगा चीन

चीन ने देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अगले साल एएफसी एशियाई कप फाइनल चरण की मेजबानी नहीं करने का फैसला किया है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने शनिवार को कहा कि चीन के फुटबॉल संघ ने उसे आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि वह अगले साल महाद्वीपीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर पाएगा। एएफसी ने एक बयान में कहा, ‘चीनी फुटबॉल संघ (सीएफए) के साथ व्यापक चर्चा के बाद, एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) को सीएफए द्वारा आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है कि वह एएफसी एशियाई कप 2023 की मेजबानी नहीं कर पाएगा। चीन को जून 2019 में पेरिस में एएफसी की बैठक के बाद 2023 एएफसी एशियाई कप के मेजबान के रूप में नामित किया गया था। इस 24 टीमों की प्रतियोगिता को अगले साल 16 जून से 16 जुलाई तक देश के 10 शहरों में खेला जाना था।

Related Articles

Back to top button