ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

मधुबनी में रोड के निकट अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी बस

मधुबनी शहर मैं आज सुब पटना से जय माता दी बस लौकहा के लिए चली थी। सुबह करीब 3:15 में बस मधुबनी रेलवे स्टेशन से लौकहा के लिए निकली, बस रेलवे स्टेशन पर सवारियों को बिठा कर लौकहा की ओर जाने के लिए रवाना हुई, बस कुछ दूर चलकर मधुबनी मालगोदाम रोड में स्थित बड़े से तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में 20 लोग सवार थे। बस पलटने के बाद उक्त बस के चालक व सहचालक बस को घटनस्थल पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद बस के अंदर सवार यात्रियों में हलचल मच गई वह सभी जोर जोर से चिल्लाने लगे बचाओ- बचाओ। वही इस बस में सवार यात्री अनिल प्रभाकर ने हिम्मत व सूझबूझ दिखाते हुए 06 से 07 लोगों को बस के अगले वाले गेट से बाहर निकाला। तत्पश्चात वह खुद निकले।

इस बस में सवार एक बच्ची जिसका नाम रूपा कुमारी(22) जो पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से अपनी किडनी का इलाज करा कर वापस आ रही थी, वह इस बस हादसे में घायल हो गई जिसके बाद इसे मधुबनी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वहां इसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद इस घटना की जानकारी मधुबनी नगर थाना को दी गई, इसके बाद मधुबनी नगर थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही इस घटना के 7 घंटे बीत जाने के बाद कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस बस को पानी से निकालने में कामयाब हुई।

Related Articles

Back to top button